रीवा: 18 सितम्बर, सावन में जहा झमाझम बारिश हुई और बाढ़ जैसे हालात बन गये. लेकिन अब एक सप्ताह से झमाझम बारिश नही हो रही है. तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी बनी रहती है. तापमान भी 33.8 डिग्री पहुंच गया है. जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 है. हालात रात में हल्की ठण्ड होती है.जिले में अभी सामान्य से कम वर्षा हुई है. सबसे कम मनगवां एवं त्योंथर तहसील में वर्षा हुई है. जबकि गुढ़ तहसील में सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है. हालाकि अभी 15 दिन वर्षाकाल का और शेष बचा हुआ है. 800 मिली मीटर तक वर्षा पहुंच सकती है.
गुरूवार को 8.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दिन सर्वाधिक 25 मिमी वर्षा जवा तहसील में दर्ज की गई. जिले में एक जून से अब तक 751.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. इस अवधि में तहसील हुजूर में 901.5 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 778.2 मिमी, गुढ़ में 1042 मिमी, सिरमौर में 728.4 मिमी, त्योंथर में 575 मिमी, सेमरिया में 611 मिमी, मनगवां में 505 मिमी और जवा में 868 मिमी वर्षा दर्ज की गई. गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 765.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी. रीवा जिले की सामान्य औसत वर्षा 1044.6 मिमी है.
