36 बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

बालाघाट:मासूम आदिवासी बच्चों की मौत से व्यथित शहर कांग्रेस ने गुरुवार शाम 7 बजे स्थानीय हनुमान चौक पर मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों को लेकर सवाल उठाए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने कहा कि बालाघाट जिले में 35 से अधिक मासूम बैगा आदिवासी बच्चों की मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक ओर परिवार अपने बच्चों को खोने के गम में हैं, तब दूसरी ओर सुशासन पखवाड़े के नाम पर उत्सव और दीप प्रज्वलन किया जा रहा है। “आखिर यह कैसा सुशासन है?”
उन्होंने इंदौर की जल त्रासदी, जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत, सागर में जहरीली शराब की घटना, बिहार की बाढ़ और बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए सरकार से जवाब मांगा। सागर की जहरीली शराब की घटना में लगभग 100 लोगो से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई बावजूद ऐसा सुशासन पखवाड़ा शर्मनाक है
श्याम पंजवानी ने प्रधानमंत्री की पूर्व में की गई खाद्य तेल की खपत कम करने की अपील का हवाला देते हुए कहा कि “आज जो दिए जलाए जा रहे हैं, वे तेल से जलेंगे या पानी से?” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे आयोजनों का विरोध करते हुए बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।
अनूप सिंह बैस ने कहा कि इस समय बालाघाट से लेकर दिल्ली तक दुख का वातावरण है। एक तरफ आदिवासी बच्चों की मौत और दूसरी ओर देश के विभिन्न हिस्सों में विपदाओं के बीच जन्मोत्सव मनाने के लिए दीप जलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से सवाल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को महंगाई और बेरोजगारी के रूप में क्या दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह के आयोजन का विरोध करती है।
संगठन मंत्री शफकत खान ने कहा कि बच्चों की मौत और देश में बनी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जन्मोत्सव मनाना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
कार्यक्रम में अनूप सिंह बैस, श्याम पंजवानी, शौकत खान, श्रीनिवास राव, कारो लिल्हारे, अल्लाह रखा, पन्ना शर्मा, शमीम सिद्दीकी, जीतू बर्वे, साबिर मंसूरी, निर्मल कल्लू सोनी, राम सिंह भाटिया, केवल सिंह झरिया, फिरोज खान, राजेश ठाकुर, जयकृष्णा डिंगरू, प्रशांत मोहरे, मोहम्मद आजम खान, अफरोज खान, साजिद अली, डॉ. दुर्गा वर्कड़े, डॉ. मुकेश वर्कड़े, मधु चौकसे, मुकेश लिल्हारे, धर्मेंद्र बोपचे, निखिल गौतम, सीमा सिंह, रामभाऊ पंचेश्वर, ऋषभ सहारे सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Next Post

बरगवां पुलिस ने दो नाबालिगों को किया दस्तयाब

Fri Sep 18 , 2026
बरगवां : थाना बरगवां क्षेत्र के पोड़ी गांव से गुम हुईं दो नाबालिग बालिकाओं को बरगवां पुलिस ने दस्तयाब कर विधिसम्मत कार्रवाई के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। जानकारी के अनुसार 1 अगस्त को 13 वर्षीय मोना (बदला […]

You May Like