आईडीए कार्यालय पर किसान बेमियादी धरने पर 

इंदौर। आज से अहिल्यपथ योजना के किसानों ने आईडीए कार्यालय पर बेमियादी धरना आंदोलन शुरू कर दिया। किसानों की मांग है कि उक्त योजना के कारण  पिछले दो साल ने हमारी जमीनों पर विकास अनुमति देने पर रोक लगा रखी है। इस कारण जमीन पर विकास नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि योजना निरस्त नहीं की तो बेमियादी धरना जारी रहेगा।

आज दोपहर 12 बजे अहिल्या पथ योजना के विरोध में भारतीय किसान एवं मजदूर सेना एवं अहिल्या पथ योजना संघर्ष समिति के किसानों द्वारा आईडीए कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। आज रात धरना स्थल पर ही किसान दाल-बाटी बनाकर पूरी रात आंदोलन जारी रखने वाले है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने किसानों को सड़क पर दाल बाटी बनाने से रोक दिया है, लेकिन किसान बेमियादी धरना जारी रखे हुए हैं। इस दौरान किसानों जमीन हमारी, योजना तुम्हारी नहीं चलेगी,अहिल्यपथ योजना रद्द करो , के नारे भी लगाएं। किसान बेमियादी धरने पर शाम को दाल बाटी बनाने का तैयारी कर रहे थे, उन्हें पुलिस ने सड़क पर भोजन बनाने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि किसान टैक्टर ट्रॉली बुलाकर अपने भोजन की व्यवस्था करने की तैयारी कर रहे है।

धरना स्थल पर प्रभावित किसान ने तय किया है कि अब अधिकारियों को कोई नया ज्ञापन नहीं दिया जाएगा। किसानों की मांग है कि अहिल्या पथ योजना को निरस्त किया जाए। प्रभावित किसानों की जमीन को योजना से जुड़े सभी प्रतिबंधों से मुक्त किया जाए, ताकि किसान अपनी भूमि का स्वतंत्र रूप से उपयोग, विकास एवं वैध क्रय-विक्रय कर सकें।

भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के बबलू जाधव ने कहा कि जब तक किसानों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता हैं , तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

Next Post

ग्राम शारदा में सड़क नहीं मिली तो चारपाई बनी एंबुलेंस

Wed Sep 16 , 2026
छिंदवाड़ा /अमरवाड़ा। मंगलवार को अमरवाड़ा जनपद पंचायत के सालीवाड़ा शारदा पंचायत के खजरी मोहल्ले में सड़क की बदहाली का एक मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह 21 वर्षीय प्रदीपा पति राजकुमार उर्फ अंकित बट्टी को प्रसव पीड़ा होने पर ग्रामीणों ने चारपाई पर लिटाकर करीब एक डेढ़ किलोमीटर तक कीचड़ […]

You May Like

मनोरंजन