ग्राम शारदा में सड़क नहीं मिली तो चारपाई बनी एंबुलेंस

छिंदवाड़ा /अमरवाड़ा। मंगलवार को अमरवाड़ा जनपद पंचायत के सालीवाड़ा शारदा पंचायत के खजरी मोहल्ले में सड़क की बदहाली का एक मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह 21 वर्षीय प्रदीपा पति राजकुमार उर्फ अंकित बट्टी को प्रसव पीड़ा होने पर ग्रामीणों ने चारपाई पर लिटाकर करीब एक डेढ़ किलोमीटर तक कीचड़ भरे रास्ते से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। बारिश के चलते रास्ते की स्थिति बेहद खराब होने से एंबुलेंस के गांव तक पहुंचने में परेशानी बताई गई। मजबूरी में ग्रामीणों को ही चारपाई का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीण मोतीराम भलावी, मुकेश उईके, अंकित बट्टी, तुकाराम उईके, राहुल उईके, चरणलाल बट्टी, प्रीतलाल धुर्वे, शर्मिला बट्टी सहित अन्य लोगों ने महिला को कंधों पर उठाकर रास्ता पार कराया।

एक माह में दूसरी घटना०००००

ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक महीने में यह दूसरी घटना है,जब प्रसव पीडि़ता को इसी तरह चारपाई के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ा। उनका कहना है कि बारिश में कच्ची सड़क की हालत और खराब हो जाती है,जिससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं,बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी होती है।

अमरवाड़ा एसडीएम,सीईओ ने मौके पर पहुंचे ००००००

सोशल मीडिया में खबर फैलते ही अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे,सीईओ जयदेव शर्मा,सहायक यंत्री एनएम ब्रम्हे मौका स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले में एसडीएम श्री धुर्वे ने बताया कि लगभग 30 से 35 मकान है जो की निजी भूमि में निवासरत हैं। कच्ची सड़क में कीचड़ की वजह से मेन रोड जाने में परेशानी हुई है। फिलहाल पंचायत को कच्ची सड़क में मुरम डालकर त्वरित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। सड़क वाली जमीन में से कुछ जमीन शासकीय और बाकी जमीन निजी है।

Next Post

होटलों , रेस्टोरेंट्स में पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम  

Wed Sep 16 , 2026
छिंदवाड़ा. जिले में खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा दल द्वारा लगातार निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत तीन दिनों से होटलों, ढाबों एवं रेस्टोरेंट्स में स्वच्छता, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन […]

You May Like

मनोरंजन