बेकाबू ऑटो पलटा, तीन घायल, मौके से भागा चालक 

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थानांतर्गत आमडांड घटिया में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ पर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे आमडांड घटिया के पास हुई। ऑटो में कुल छह लोग सवार थे। तेज रफ्तार होने के कारण ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से फिसलकर नीचे प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ पर जा गिरा। हादसे में मनोरमा मिश्रा और एक अन्य महिला घायल हुई हैं। रवि साकेत नाम के बच्चे को भी चोटें आई हैं। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से भाग गया। अभी तक उसका पता नहीं चला है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच भी जारी है।

इनका कहना है  

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को दूसरे ऑटो से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि हादसा कैसे हुआ।

सुधांशु तिवारी, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन

Next Post

भारत ने पाकिस्तान-चीन सीमा आयोग को बताया अवैध, कहा- भारतीय क्षेत्र को लेकर कोई समझौता स्वीकार नहीं

Wed Sep 16 , 2026
नयी दिल्ली 16 सितम्बर (वार्ता) भारत ने पाकिस्तान-चीन के तथाकथित सीमा संयुक्त आयोग को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच कोई सीमा नहीं है और […]

You May Like

मनोरंजन