गुप्ता लाज के पीछे सट्टे के अड्डे पर पुलिस का छापा, दो सटोरिये गिरफ्तार

रीवा, रीवा शहर की सिटी कोतवाली पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही गुप्ता लाज के पीछे संचालित हो रहे एक सट्टे के अड्डे पर की गई। पुलिस ने मौके से सट्टा पर्ची और नगदी बरामद की है जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुप्ता लाज के पीछे बड़े पैमाने पर सट्टे का कारोबार चल रहा है।

सूचना की तस्दीक करने के बाद थाना प्रभारी निशा मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से सट्टे के अड्डे पर दबिश दी। अचानक हुई इस छापामार कार्यवाही से वहां भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमन लोनिया और प्रभात श्रीवास्तव के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने सट्टा पर्ची सहित 3600 रुपये नगद जब्त किए हैं।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध गतिविधियों और सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

रीवा मर्डर मिस्ट्री या जल प्रवाह? टमस नदी में रस्सी से बंधा मिला सफेद कपड़े में लिपटा कंकाल, जांच में जुटी पुलिस!

Mon Sep 14 , 2026
रीवा, रीवा जिले के चाकघाट स्थित टमस नदी में सोमवार की सुबह एक कफन में लिपटी हुई लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। नदी में तैरते हुए शव को देखने के लिए पुल के समीप स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नदी […]

You May Like