ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से तीन स्तरों पर मजबूत होगी देश की छविः मल्होत्रा

नयी दिल्ली, 13 सितम्बर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि भारत का ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की अध्यक्षता और मेजबानी गौरव की बात है और राष्ट्रीय राजधानी और देश की की छवि तीन स्तरों पर और मजबूत होगी, जिसमें आर्थिक नेतृत्व, वैश्विक सम्मान और दिल्ली का गौरव शामिल है।

श्री मल्होत्रा ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वसुधैव कुटुम्बकम की सोच के कारण ही भारत को ब्रिक्स सम्मेलन 2026 की अध्यक्षता और मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में “वाइब्रेंट गुजरात” से शुरू हुआ श्री मोदी का विकास मॉडल आज विश्व मंच पर भारत की पहचान बन चुका है। जी-20 की सफल अध्यक्षता के बाद अब ब्रिक्स 2026 की मेजबानी भारत की बढ़ती वैश्विक साख का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से राष्ट्रीय राजधानी और देश की की छवि तीन स्तरों पर और मजबूत होगी, जिसमें आर्थिक नेतृत्व, वैश्विक सम्मान और दिल्ली का गौरव शामिल है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि ब्रिक्स देशों के साथ व्यापार, डिजिटल भुगतान, नये विकास बैंक और वैकल्पिक मुद्रा पर चर्चा से भारत “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेगा। आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक दक्षिण के मुद्दों पर भारत की आवाज को दुनिया गंभीरता से सुनेगी। श्री मोदी के नेतृत्व में भारत अब “समस्या” नहीं, “समाधान” देने वाला देश बन चुका है। इसके साथ ही इस ऐतिहासिक सम्मेलन की मेजबानी दिल्ली में होना हमारे लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा, “मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ब्रिक्स सम्मेलन 2026 भारत को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगा। यह केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि 21वीं सदी में भारत के नेतृत्व का शंखनाद है।”

 

 

Next Post

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी जिनपिंग बोले- चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना 'ग्लोबल साउथ' के साथ सहयोग को देगी बढ़ावा

Sun Sep 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 सितंबर (वार्ता) चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को भारत और अन्य ब्रिक्स देशों को सकारात्मक संदेश देते हुए कहा कि चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) वैश्विक जुड़ाव को गहरा करने का जरिया बनेगी। यह योजना घरेलू स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर ध्यान केंद्रित […]

You May Like