
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड्स की ओर से रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। डीआरएम कार्यालय परिसर स्थित स्काउट कार्यालय से शुरू हुई रैली करीब 15 किलोमीटर का सफर तय कर डुमना नेचर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। विभिन्न मार्गों से गुजरती रैली में स्काउट-गाइड के बच्चों के साथ लीडर भी शामिल रहे।
रैली को जिला सचिव अनिल चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका मार्गदर्शन अपर मंडल रेल प्रबंधक अभय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी और कार्मिक अधिकारी कल्याण सचिपति नंदन सहाय ने किया। रैली के जरिए बच्चों में अनुशासन, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
