एक दिन में दो सड़क हादसे, बुजुर्ग समेत दो घायल


इंदौर. विजय नगर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में 74 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए. एमआर 9 पर कार की टक्कर से रामप्रसाद बिजौरे उम्र 74 साल घायल हुए, जबकि इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास नगर निगम की कचरा गाड़ी ने दो बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें भारत लोधी उम्र 22 साल घायल हुआ. पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है. कचरा गाड़ी चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 भी लगाई गई है.

.....

Next Post

रील बनाने के लिए नाबालिग से मारपीट, लोहे की रॉड से भी पीटा

Sat Sep 12 , 2026
इंदौर. हीरानगर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए नाबालिग से मारपीट करने का मामला सामने आया है. सुखलिया निवासी 13 वर्षीय बालक की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक और उसके साथी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. 11 सितंबर को राजिस्टार ऑफिस के पास कान्हा यादव […]

You May Like