
ओंकारेश्वर। नगर परिषद ओंकारेश्वर द्वारा आज प्रातः 7 बजे गोमुख घाट पर विशेष स्वच्छता श्रमदान अभियान आयोजित किया गया।
अभियान का नेतृत्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोनिका पारधी एवं सहायक कलेक्टर शिल्पा चौहान के मार्गदर्शन में किया गया।
इसमें स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर शिवगिरी महाराज, संत मंडल, एल्डरमैन देवेश पुरोहित, वार्ड 6 के पार्षद, पार्षद के परिजन संतोष चौहान, पत्रकार जयप्रकाश पुरोहित, देवेंद्र चौकसे, घनश्याम माहिया, शिवकुमार मधुकर, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि, स्थानीय स्वयंसेवक, दुकानदार एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सभी ने हाथों में झाड़ू, जाल और सफाई उपकरण लेकर घाट परिसर और नर्मदा किनारे पड़े प्लास्टिक एवं कचरे को एकत्र कर सफाई की।
मौके पर सभी ने “स्वच्छता ही सेवा है” का संदेश देते हुए मां नर्मदा और घाटों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। नगर परिषद ने सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया।
