उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

मास्को, 12 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना का हवाला देते हुए कहा कि मिसाइलें समुद्र में गिरने से पहले लगभग 250 किलोमीटर तक उड़ीं। यह नवीनतम प्रक्षेपण अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान द्वारा अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास समाप्त करने के बाद हुआ।

उत्तर कोरिया लंबे समय से दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यासों की निंदा करता रहा है और इन्हें आक्रमण की तैयारी बताता रहा है तथा विरोध प्रदर्शन के तौर पर अपने हथियारों के परीक्षणों के साथ जवाब देता रहा है। उत्तर कोरिया ने आखिरी बार 20 अगस्त को पूर्वी सागर की ओर कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थी।

अमेरिकी प्रशांत कमान ने कहा कि वह उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल प्रक्षेपण से अवगत था और उसका मानना है कि इससे अमेरिका या उसके सहयोगियों के लिए तत्काल कोई खतरा पैदा नहीं हुआ। कमान ने एक्स पर कहा, “हम हालिया मिसाइल प्रक्षेपण से अवगत हैं और अपने सहयोगियों तथा साझेदारों के साथ करीबी परामर्श कर रहे हैं।

वर्तमान आकलनों के आधार पर, इस घटना से अमेरिकी कर्मियों या क्षेत्र, या हमारे सहयोगियों के लिए तत्काल कोई खतरा नहीं है।” उसने कहा कि अमेरिका अपने क्षेत्र और क्षेत्रीय सहयोगियों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

फ़िलीपींस जहाज में आग से मरने वालों की संख्या हुई 35, दर्जनों अभी भी लापता

Sat Sep 12 , 2026
मनीला, 12 सितंबर (वार्ता) फिलीपींस तटरक्षक बल ने कहा कि उसने इस हफ़्ते आग लगने वाले एक जहाज के मलबे से 30 शव बरामद किए हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 35 हो गई है। यह जानकारी शनिवार को बीबीसी की रिपोर्ट से प्राप्त हुई। मनीला से निकलने के […]

You May Like