इंदौर: भारत सरकार द्वारा देश में भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किया है। इसमें कई धाराओं का बदलाव होने और उसके उपयोग के संबध में अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में संभाग के सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट अधिकारियों को भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर डा. आशुतोष हजेला और प्रो. सागर जैन ने इलेक्ट्रॉनिक्स साक्ष्य अधिनियम के उपयोग और कारवाही का प्रशिक्षण दिया। वहीं न्याय संहिता और नागरिक सुरक्षा संहिता पर डा. अर्चना रांका और डा. प्रिया सिपाहा ने धाराओं के उपयोग और कारवाही पर जानकारी दी।