ब्राजील में कई वाहनों की टक्कर में 6 लोगों की मौत

साओ पाउलो, (वार्ता) दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में दो कारों और एक ट्रक की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को दी।

स्थानीय अग्निशमन विभाग के हवाले से कहा गया कि दुर्घटना गुरुवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 11:30 बजे रात में रियो पार्डो शहर के पास एक राजमार्ग पर हुई, जब छह लोगों को ले जा रही एक कार एक अन्य वाहन के पीछे से टकरा गई, जिससे दोनों एक ट्रक से टकरा गए।

रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाले लोग एक ही कार में सवार थे, जबकि दूसरे वाहन और ट्रक के चालक दुर्घटना में बच गए।

रियो पार्डो शहर दक्षिण अमेरिकी देश के दक्षिणी क्षेत्र में रियो ग्रांडे डो सुल राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Next Post

खरीफ का रकबा 704 लाख हेक्टेयर के पार

Sat Jul 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, (वार्ता) देश में खरीब की फसलों की बुवाई-रोपाई का रकबा 704 लाख हेक्टेयर के स्तर को पार कर गया है। यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्रालय की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी। पिछले […]

You May Like

मनोरंजन