नगर पालिका स्कूल के तीन छात्रों का संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ चयन

पांढुरना, नगर पालिका स्कूल के छात्रों द्वारा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में किए गए शानदार प्रदर्शन के चलते इनमें से तीन छात्रों का संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हुआ है,यह छात्रा आगामी 16 सितंबर को संभाग मुख्यालय जबलपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने दाव-पेच दिखायेंगे,स्कूल के शिक्षकों,सहपाठी छात्रों तथा परिषद के जनप्रतिनिधियों ने इन छात्रों को बधाई देते हुए उनकी विजय के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

विकासखंड स्तरीय के बाद जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मेंं नगर पालिका स्कूल के छात्रों द्वारा किए गए उत्कृष्ठ प्रदर्शन के बाद इन्हें जिला स्तीय प्रतियोगिता का फायनल मुकाबले में जीत दर्ज कराने के बाद इनमें से तीन छात्रों का संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है,नगर पालिका स्कूल के खेल शिक्षक उत्तम सांबारे द्वारा बताया कि जिला स्तरीय कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कूल के छात्रा कुमारी तृप्ति इवनाती,समयक देशभ्रतार एवं कुमारी रागिनी धुर्वे का संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

श्री सांबारे ने बताया कि यह संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आगामी 16 सितंबर को जबलपुर में संपन्न होंगी,इन छात्रों को बंधाईयां देते हुए इनकी जीत के लिए स्कूल सुनील चौधरी,नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले,नपा के सभापति,पार्षद,अधिकारी,कर्मचारियों के साथ ही खेल शिक्षक उत्तम सांबारे द्वारा इश्वर से प्रार्थना की है।

Next Post

गुना में यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज की हुंकार

Wed Sep 9 , 2026
गुना। उच्च शिक्षा में समानता, सामाजिक समरसता और यूजीसी के नए नियमों पर पुनर्विचार की मांग को लेकर गुना की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। ‘सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा’ के तत्वावधान में आयोजित यह आक्रोश रैली सवर्ण समाज का अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। प्रदर्शनकारियों […]

You May Like

मनोरंजन