70 शिकायतें पहुंची, पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियाद

जबलपुर। आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि,परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट, सायबर अपराध से सम्बंधित 70 शिकायतें थी। एसपी ने शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने सम्बंधित थाना प्रभारियों, राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 अंजना तिवारी उपस्थित रही।

Next Post

ग्वालियर में शुरू होगा “गीता भवन” का संचालन, स्थान तय

Tue Sep 8 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप “गीता भवन” की स्थापना होने जा रही है। राज्य शासन द्वारा इसके लिये भवन की व्यवस्था कर दी गई है। सिटी सेंटर क्षेत्र में शिवाजी पार्क के समीप स्थित बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक कला संकुल भवन में “गीता भवन” संचालित […]

You May Like