नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सतना। मैेैहर के ताला थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम रिगरा निवासी 24 वर्षीय विनय कुमार विश्वकर्मा ने इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग से दोस्ती की और मिलने के बहाने उसे बुलाया। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद ताला थाने में BNS की धारा 64(1), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई एसपी अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में की गई।

Next Post

हॉर्मुज संकट : महंगा तेल भारत की जेब पर कितना डालेगा असर? गैस, पेट्रोल-डीजल से EMI तक समझिए पूरी तस्वीर

Tue Sep 8 , 2026
नई दिल्ली: हॉर्मुज में बढ़ता तनाव… कच्चे तेल की बढ़ती कीमत… और अब भारत की चिंता बढ़ने लगी है।सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होगा या नहीं… बड़ा सवाल ये है कि अगर हॉर्मुज संकट लंबा खिंचा, तो भारत की अर्थव्यवस्था और आम आदमी की जेब पर इसका […]

You May Like

मनोरंजन