अमलोरी में नदी से अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई

सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश एवं खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की।
सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया के नेतृत्व में विभागीय अमले ने ग्राम अमलोरी में नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन में संलिप्त दो बिना नंबर के ट्रैक्टरों को जप्त किया। कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टर मौके पर ही फंस गए थे। खनिज विभाग की टीम ने मशीन की मदद से फंसे ट्रैक्टरों को बाहर निकलवाया। इसके बाद जप्त दोनों वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी खुटार में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग के अनुसार जप्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Next Post

हत्या के प्रयास के आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Tue Sep 8 , 2026
सिंगरौली : पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू और डंडे से हमला करने के मामले में विंध्यनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सूरज सिंह सहित दो विधि-विरुद्ध बालकों को घटना के 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ग्राम तेलगवां के बरसाती मोहल्ला […]

You May Like

मनोरंजन