पीएम मोदी के संदेश के जवाब में मेलोनी ने कहा, दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध

नयी दिल्ली, 4 सितंबर (वार्ता) इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का जवाब देते हुए भारत और इटली के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। सुश्री मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री मोदी के बधाई संदेश का शुक्रिया अदा करते लिखा, ”प्रिय नरेन्द्र मोदी, आपके संदेश और आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद। दोनों देशों के बीच संबंध आज पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं।”

इतालवी प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच हुए समझौते का उल्लेख करते हुए कहा कि द्विपक्षीय बैठकों के दौरान शुरू की गई ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ इस मजबूत जुड़ाव की पहचान है। यह रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों की विशेषज्ञता और क्षमताओं को एक साथ जोड़कर विकास के नए अवसरों का सृजन करने और सहयोग की असीम संभावनाओं को साकार करने की साझा इच्छा को दर्शाती है।

अपने वक्तव्य में सुश्री मेलोनी ने महाद्वीपों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि इटली और भारत मिलकर हमारे महाद्वीपों के बीच के रिश्तों को और अधिक मजबूत करेंगे। इसके साथ ही, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे के विकास और विस्तार के लिए दोनों देश कंधे से कंधा मिलाकर काम करते रहेंगे।” इससे पहले श्री मोदी ने इटली में युद्धोत्तर इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के पद पर रहने पर जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी थी।

.....

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने महिला की मौत के मामले में दिए मजिस्टीरियल जाँच के दिए निर्देश

Fri Sep 4 , 2026
रीवा, संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई महिला कल्पना मिश्रा की दु:खद मौत के मामले में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संज्ञान लेते हुए मजिस्टीरियल जांच के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने सिरमौर चौराहे पर आमरण अनशन पर बैठे मृतका के पिता राम शिरोमणि मिश्रा से व्यक्तिगत […]

You May Like