अनोखे अंदाज वाले शिक्षाधिकारी : टिफिन लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं डीईओ, मचा हडक़ंप

खंडवा। जिले की बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने अनोखा अभियान शुरू किया है। वे सुबह टिफिन लेकर ही ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में औचक निरीक्षण के लिए निकल पड़ते हैं और स्कूल खुलने से पहले ही पहुंच जाते हैं। उनके इस अंदाज से लापरवाह शिक्षकों में हडक़ंप मचा हुआ है। बुधवार को डीईओ बलवंत पटेल सुबह 10.30 बजे सिंगोट के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंच गए। उस समय तक प्रार्थना भी शुरू नहीं हुई थी। वे खुद प्रार्थना में शामिल हुए, बच्चों की उपस्थिति गिनी और उनकी गणवेश भी देखी।

उपस्थिति कम मिलने और अव्यवस्थाएं दिखने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।डीईओ पटेल ने प्राचार्य की लापरवाही मानते हुए प्राचार्य, छात्रावास अधीक्षक और समस्त शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और चेतावनी दी कि आगे ऐसी अव्यवस्था मिली तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

छात्रावास में 5 सितंबर तक छुट्टी घोषित, अधीक्षिका को हटाया

निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही छात्रावास में मिली। छात्रावास अधीक्षिका रश्मि पाराशर ने शासन के नियमों के विपरीत 5 सितंबर तक छात्रावास में छुट्टी घोषित कर दी थी। इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए डीईओ बलवंत पटेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रश्मि पाराशर को छात्रावास अधीक्षक के पद से हटा दिया और उनके स्थान पर दूसरे शिक्षक की नियुक्ति कर दी।जिले में जिन्हें शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी, वे मनमर्जी से स्कूल संचालित कर रहे थे। डीईओ के इस सख्त और जमीनी अंदाज से पूरे शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने डीईओ की इस कार्रवाई की सराहना की है।

Next Post

चीन में सख्त हुए सीमा नियम: ताइवान ने जारी की चेतावनी, यात्रियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

Thu Sep 3 , 2026
ताइवान, चीन द्वारा सीमा पर सख्त नियम लागू करने के फैसले के बाद ताइवान ने अपने नागरिकों को सुरक्षा खतरों की चेतावनी देते हुए यात्रा पंजीकरण कराने और पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है। चीन की ओर से सीमा पर नए कड़े नियम लागू किए जाने की घोषणा के […]

You May Like

मनोरंजन