संगीत सम्राट उस्ताद रज़ब अली खां साहब की 152,वीं जंयती पर फातिहा ख्वानी एवं गायत्री मंत्रोच्चार का हुआ पाठ

देवास। देश के श्रेष्ठ संगीत आचार्य संगीत सम्राट उस्ताद रज़ब अली खां साहब की 152 वीं जयंती उनके समारक स्थल पर मनाई गई, प्रतिवर्ष होने वाले अलंकरण समरोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज राजानी,विशेष अतिथि रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुधीर पंडीत, एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम रहें अध्यक्षता संस्था के सरपरस्त समाज सेवी राजा भाई वारसी ने की वहीं उनके द्वारा फातिहा खवानी व अकीदत के फूल पेश किए, सुधीर पंडीत, व उपस्थित जनों नें गायत्री मंत्रोच्चार का पाठ किया, इस शुभ अवसर पर मालवा क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त भजन गायक बदरीलाल मालवीय श्रीमती सुमित्रा देवी ने गुरू वंदना पेश कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया, युवा गायक काजल नागेश्वर ने राग मिश्र में ठुमरी पेश कर उपस्थित जनों का अभिवादन किया, वहीं राजा भाई वारसी ने शानदार मनकमद सूफी कलाम तू किसी जरूरतमंद के काम आ पेश कर माहौल सूफियाना बना दिया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मो.मुनव्वर खांन ने कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य व शिरकत करने आए अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया,रज़ब अली अलंकरण समारोह 2026 में हाजरी पेश करने वाले भजन गायक मालवीय दंपत्ति बदरीलाल मालवीय श्रीमती सुमित्रा देवी एवं युवा भजन गायिका काजल नागेश्वर का संगीत सम्राट उस्ताद रज़ब अली खां कल्याण समिति के तत्वावधान में पदाधिकारीगण एवं अतिथिगण बालकदास साहेब, शाहबुद्दीन मंसूरी, अनवर खान, साकिर भाई, मो.कासिम, उपस्थित अतिथिगण सामाजिक कार्य कर्ता हारिश गजधर, पूर्व पार्षद सुजित सांगते,फिरोज खान, शरीफ खान, ने किया। इस अवसर पर समिति की और से फल और प्रसाद का वितरण भी किया गया, कार्यक्रम का संचालन शाहबुद्दीन मंसूरी ने किया तथा आभार सचिव आनंद गुप्ता ने माना।

Next Post

अरेरा कॉलोनी सीलिंग मामला: रहवासियों ने दर्ज कराई आपत्ति, निष्पक्ष कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग

Thu Sep 3 , 2026
भोपाल। अरेरा कॉलोनी में कथित अवैध निर्माण और आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ लंबे समय से अभियान चला रहे रहवासियों ने भोपाल नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रहवासियों का आरोप है कि कार्रवाई में समानता नहीं बरती जा रही है। याचिकाकर्ता विवेक त्रिपाठी […]

You May Like