
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में माइनिंग क्लोजर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित एवं अनुपयोगी खदानों को व्यवस्थित रूप से बंद करने, पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा खनन कार्य समाप्त होने के बाद संबंधित क्षेत्रों के पुनर्स्थापन एवं पुनर्विकास से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि खनन कार्य पूर्ण होने के पश्चात अनुपयोगी खदानों को निर्धारित मापदंडों एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप व्यवस्थित तरीके से बंद किया जाए।
उन्होंने कहा कि खदानों को बंद करने की प्रक्रिया में पर्यावरण सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुरक्षात्मक एवं पुनर्स्थापना कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने अनुपयोगी एवं बंद की जा रही खदानों में संभावनानुसार फ्लाई ऐश से सुरक्षित भराव की कार्यवाही करने के निर्देशित किया। सुरक्षित भराव के पश्चात संबंधित क्षेत्रों में प्लांटेशन एवं हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार अनुपयोगी खनन क्षेत्रों को भविष्य में उपयोगी एवं पर्यावरण के अनुकूल क्षेत्रों के रूप में विकसित किया जा सकेगा। बैढ़न के दोरान जिला अधिकारी मौजूद रहे।
