नगर परिषद सहित 4 ग्राम पंचायतो से जुड़ी लिंक रोड पांच बार रिपेयरिंग के बाद भी दम तोड़ चुकी

बागली। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही सबसे पहले विद्युत कटौती पर अंकुश एवं सड़कों के निर्माण पर फोकस किया गया उसी के तहत बागली मुख्यालय से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 10 किलोमीटर की बागली से गुवाड़ी सड़क का निर्माण हुआ 10 वर्षों बाद यह सड़क जगह-जगह से उखाड़ना शुरू हुई जब जब मीडिया द्वारा ध्यान आकर्षण करवाया गया तब तक प्रधानमंत्री सड़क योजना कार्यालय द्वारा रिपेयरिंग ठेका पद्धति से इसकी रिपेयरिंग करवा दी जाती अभी तक पांच बार रिपेयरिंग हो चुकी सड़क जमीनी हकीकत में पूरी तरह उखड़ चुकी है। वैसे भी ठेकेदार की सड़क रखरखाव गारंटी खत्म हो गई है। बागली नगर परिषद सहित 4 ग्राम पंचायत के सरपंच और वहां के नागरिक इस सड़क का उपयोग करते हैं।

लेकिन किसी भी सरपंच जन प्रतिनिधि आज तक सड़क के निर्माण की मांग नहीं उठाई हालही में गुवाड़ी सरपंच प्रतिनिधि गोविंद दास बैरागी ने हिम्मत करते हुए कहा कि अब सड़क का निर्माण होना बेहद आवश्यक हो गया है। यह सड़क पहले जैसी स्थिति में आ गई है जैसी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में थी। सड़क पर व्यंग्य करते हुए कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य कमल मस्कोले मैं बताया कि सभी जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। और यह सब विकास की बात करते हैं लेकिन धरातल पर होने नहीं देते

Next Post

सिंधिया ने शिवपुरी स्टेशन और पोहरी ओवर ब्रिज का किया निरीक्षण

Tue Sep 1 , 2026
शिवपुरी। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान नवनिर्मित शिवपुरी अमृत भारत रेलवे स्टेशन का दौरा कर यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। *अमृत भारत रेलवे स्टेशन […]

You May Like

मनोरंजन