नल जल योजनाओं के मेंटेनेंस का कार्य महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया जावे बैठक में कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने दिये निर्देश

मंदसौर। जिले में नल जल योजनाओं के मेंटेनेंस का कार्य महिला स्वयं सहायता समूह को दिया जाए ताकि वे आर्थिक रूप से और अधिक आत्मनिर्भर हो सके समूहों द्वारा नल जल योजनाओं के वाल्व खोलने, बंद करने तथा जलकर वसूली का कार्य भी किया जाएगा उक्त निर्देश कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने कलेक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित बैठक में दिए सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, कार्यपालनयंत्री जल निगम अलीअसगर, कार्यपालनयंत्री पीएचई वेभव भावसार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर द्वारा गांधी सागर-1 एवं गांधी सागर-2 समूह जल प्रदाय योजना तथा एकल ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। गांधी सागर-1 /2 परियोजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कर कमीशनिंग प्रारंभ किया जाए। सड़क पुनर्स्थापन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा समस्त सड़क पुनर्स्थापन कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। जहां वी.डी.एन. कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां जल निगम द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से वैकल्पिक स्थानीय स्रोत से योजना को कमीशन किया जाए।

कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत ग्राम-स्तरीय रखरखाव हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए तथा वाल्व संचालन एवं कर संग्रहण में स्वयं सहायता समूहों को शामिल किया जाए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को शेष 25 गांवों का कार्य पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए। सामूहिक अंशदान के भुगतान की प्रक्रिया पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से किए जाने संबंधी जानकारी ली गई। घरेलू नल कनेक्शन स्टैंड पोस्ट के बिना भी चालू किए जाएं तथा उन पर अस्थायी रूप से प्लास्टिक वाल्व लगाकर पाइप को बंद रखा जाए। उपभोक्ता अंत तक 0.2 पीपीएम अवशिष्ट क्लोरीन बनाए रखने हेतु इंटरमीडिएट क्लोरीनेशन सुनिश्चित किया जाए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिन बचे हुए गांवों में वी.डी.एन. कार्य नहीं हुआ है, उन्हें चिन्हित कर जल निगम अथवा ग्राम पंचायत के माध्यम से जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Next Post

दमोह नगर पालिका वार्ड-12 और बटियागढ़ जनपद सदस्य पद के लिए उपचुनाव की घोषणा

Mon Aug 31 , 2026
दमोह।दमोह जिले में दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है।निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दमोह नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 मांगज वार्ड-2 और बटियागढ़ जनपद सदस्य पद के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे। आगामी 29 सितंबर को इन दोनों सीटों पर मतदान होगा। चुनाव की […]

You May Like