बीएचईएल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि

भोपाल। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को बीएचईएल, भोपाल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय खेल जगत में मेजर ध्यानचंद के अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

कार्यक्रम में बीएचईएल, भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान महाप्रबंधक (मानव संसाधन) हेमराम पटेल, अपर महाप्रबंधक (एचएसई) सपन सुहाने, अपर महाप्रबंधक (पी एंड पीआर) उपेंद्र कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुरेखा बंछोर तथा उप महाप्रबंधक (खेल) ए.के. केरकेट्टा सहित विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि, कर्मचारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

प्रदीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी के इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में सदैव शामिल रहेंगे। गेंद पर उनका अद्भुत नियंत्रण और असाधारण गोल करने की क्षमता भारत को विश्व पटल पर गौरव दिलाने वाली रही है।

हेमराम पटेल ने कहा कि मेजर ध्यानचंद की असाधारण उपलब्धियों के पीछे कठिन परिश्रम, समर्पण और अनुशासन था। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों एवं खेल प्रेमियों ने महान खिलाड़ी के जीवन और उपलब्धियों को याद करते हुए खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और समर्पण के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।

Next Post

​गौर विवि: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर याद किया उनका योगदान, वॉलीबॉल मुकाबले का हुआ आयोजन

Sat Aug 29 , 2026
सागर। शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती “राष्ट्रीय खेल दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. सुमन पटेल, डॉ मनोज जैन, दीपक दुबे, अनिल ब्राह्मणकर एवं बीपीईएस के छात्र/छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में बीपीईएस […]

You May Like