घमापुर थाना अंतर्गत टेस्टिंग रोड बिजली कार्यलय के पास रेल्वे ट्रेक पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। मृतक कौन है और कहा का रहने वाला है एवं उसने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अतुल कुमार ठाकुर 36 वर्ष निवासी शीतलामाई घमापुर ने सूचना दी कि टेस्टिंग रोड बिजली कार्यलय के पास रेल्वे ट्रेक पर लगभग 40 वर्ष युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
Next Post
जेयू कर्मचारी बोले- मांगों पर नहीं हुई कार्रवाई, रामधुन गाकर जताया विरोध
Sat Aug 29 , 2026
ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर तीनों कर्मचारी संघों का चरणबद्ध आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन के बाहर रामधुन गाकर विरोध जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। कर्मचारी सुबह 10 बजे प्रशासनिक भवन के […]

You May Like
-
10 months ago
जरूरतमंदों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां
-
4 days ago
उम्मीद बंधाकर लौट गए बादल, तेज बारिश को तरसे