नदी के संरक्षण को लेकर किया संवाद

जावर। दूधी नदी के संरक्षण और ग्रामीण विकास को लेकर कुरावर में वैज्ञानिक संवाद आयोजित किया गया. विशेषज्ञों ने नदी संरक्षण को जल प्रबंधन, कचरा निस्तारण, ऊर्जा, कृषि और रोजगार से जोड़कर गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया.

दक्षिण कोरिया से जुड़े सीनियर रिसर्चर डॉ. आकाश पटेल, वैज्ञानिक डॉ. सत्यम मिश्रा और डॉ. राजकुमार मालवीय ने ग्रामीणों को स्थानीय संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी दी. डॉ. आकाश पटेल ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, पौधरोपण और ठोस कचरा प्रबंधन के जरिए आत्मनिर्भरता का मॉडल समझाया. राजकुमार मालवीय ने कहा कि दूधी नदी को बचाने का अभियान केवल नदी तक सीमित नहीं होना चाहिए.दूधी में सिर्फ पानी नहीं, गांव का भविष्य बहता है. गोबर, फूड वेस्ट और कृषि अवशेषों से बायोगैस व जैविक खाद तैयार कर कचरे की समस्या कम करने के साथ आय के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं. सरपंच सुमित्रा देवी ने अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में प्राचार्य, पंचायत सचिव गजेन्द्र सिंह ठाकुर, समाजसेवी राधेश्याम मंडलोई सहित ग्रामीण मौजूद थे.

 

 

Next Post

कांग्रेस ने शक्कर बांटकर सरकार को घेरा

Sat Aug 29 , 2026
बुधनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया. जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती के मार्गदर्शन एवं विधानसभा प्रभारी राजकुमार उपाध्याय केलू की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाजार में दुकानदारों, महिलाओं एवं नागरिकों को चम्मच से शक्कर बांटकर सरकार के […]

You May Like

Play sound