इस साल किस डिजाइन की राखी रही सबसे ज्यादा पसंद?

भोपाल। इस बार बाजार में पारंपरिक राखी से लेकर डिजाइनर, बच्चों की कार्टून राखी और धार्मिक राखियों तक कई तरह के विकल्प देखने को मिल रहे हैं। लेकिन सवाल है कि आखिर इस साल भाइयों की कलाई पर कौन सी राखी सबसे ज्यादा सजी?

राखी दुकानदारों से हुई बातचीत में सामने आया कि इस साल स्टोन वर्क और एडी वाली राखियों की मांग सबसे ज्यादा रही। इन राखियों में चमकदार स्टोन और आकर्षक डिजाइन होने के कारण लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा भैया-भाभी राखी सेट भी लोगों को काफी पसंद आया है। बाजार में बच्चों के लिए कार्टून और धार्मिक डिजाइन वाली राखियों की भी अच्छी मांग देखने को मिली। दुकानदारों के मुताबिक इस बार राखियों की कीमतों में पिछले वर्षों की तुलना में बढ़ोतरी रही है। डिजाइन, स्टोन वर्क और राखी की गुणवत्ता के हिसाब से कीमत अलग-अलग है। हालांकि कीमत बढ़ने के बावजूद लोगों की खरीदारी पर ज्यादा असर नहीं दिखा और लोग अपनी पसंद के मुताबिक राखियां खरीद रहे हैं। तो इस रक्षाबंधन बाजार में स्टोन और एडी वाली राखियां सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं, वहीं भैया-भाभी के लिए राखी सेट भी लोगों की खास पसंद बना हुआ है।

Next Post

कांग्रेसजनों ने दृष्टिहीन बालिकाओं के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

Fri Aug 28 , 2026
ग्वालियर। आज रक्षाबंधन के पर्व पर अमर ज्योति दृष्टिहीन बालिका छात्रावास पहुंचकर सभी बालिकाओं के साथ कांग्रेसजनों ने रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। सभी कांग्रेस जनों ने उनके साथ सेवा, सम्मान, रक्षा एवं सहयोग का संकल्प लिया इस अवसर पर सांसद अशोक सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जोहरे, युवा कांग्रेस […]

You May Like

मनोरंजन