महापौर ने दी मातृशक्ति को सौगात, रक्षाबंधन पर मेट्रो बस फ्री

जबलपुर: रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं बहनों एवं मातृ शक्तियों को मेट्रो बस में सफर के लिए किसी भी प्रकार का किराया नहीं देना पड़ेगा। मेट्रो बसें नि:शुल्क चलेगी। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने विशेष पहल करते हुए माताओं, बहनों और मातृ शक्तियों को अनूठा उपहार दिया है। महापौर के आग्रह पर शहरी परिवहन सेवा के अंतर्गत संचालित मेट्रो बसें चलेंगी जिसमें माताओं बहनों एवं मातृ शक्तियों को किसी भी प्रकार का किराया नहीं देना पड़ेगा।

महापौर ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए उन्होंने जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों से चर्चा की एवं अपनी भावनाओं से अवगत कराया जिसे स्वीकार करते हुए अधिकारियों ने रक्षाबंधन के अवसर पर शहरी परिवहन सेवा के अंतर्गत मेट्रो बसें नि:शुल्क चलाने पर अपनी खुशी से सहमति दे दी है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर शहर की माताओं बहनों एवं मातृ शक्तियों के लिए उनकी ओर से उपहार है। महापौर ने बताया कि 28 अगस्त को अपरान्ह 12 बजे रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 6 से मातृशक्तियों बहनों के साथ मेट्रो बस की सवारी करेगें।

Next Post

प्रतिष्ठानोंं से लिए मिठाई के नमूने

Fri Aug 28 , 2026
जबलपुर: राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गुरूवार प्रतिष्ठानों में दबिश देते हुए मिठाई के नमूने लिए।खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा गुरूवार को बंगाली क्लब मढ़ाताल स्थित गुलमोहर स्वीट से खोवा, बेसन और दूध से बनी […]

You May Like

Play sound