
आलीराजपुर। मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार पीजी कॉलेज आलीराजपुर के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का समापन हुआ।
समापन अवसर पर संभागीय सेनानी श्रीमती प्रीति वाला सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं आपदा मित्र किट सामग्री वितरित की। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 125 युवा आपदा मित्र वालंटियर्स ने सहभागिता कर आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
