ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी में प्लॉट विवाद को लेकर महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार फरियादिया सारिका पत्नी सोनू खान उम्र 28 वर्ष, निवासी गल्ला मंडी गेट के पास नारायण विहार कॉलोनी ने शिकायत में बताया कि सुबह करीब 11 बजे मोन्टी भदौरिया अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसके प्लॉट पर मकान निर्माण से संबंधित कार्य करा रहा था। जब फरियादिया ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह प्लॉट मेरा है, तो इसी बात को लेकर मोन्टी और उसके साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट कर दी।पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Post
इंदौर बायपास से सिटी फॉरेस्ट तक लिंक रोड निर्माण में बाधक पर रिमूव्हल कार्रवाई
Sat Aug 22 , 2026
इंदौर: दिनांक 22 अगस्त 2026। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार नगर निगम इंदौर द्वारा शहर में सड़क विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ निर्माण कार्यों में बाधक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में झोन क्रमांक 19 के अंतर्गत विशेष केंद्रीय सहायता योजना […]

You May Like
-
1 year ago
मोदी ने राजघाट जाकर किया बापू को नमन