सतना : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा को मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण मित्र सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें मंदाकिनी नदी के संरक्षण और स्थानीय पर्यावरण के संवर्धन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
सम्मान की विशेषतमध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एस. पी. झा ने प्रो. मिश्रा को प्रदत्त सम्मान पत्र में उनके प्रयासों को अत्यंत सराहनीय बताया है।
