भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्सेज की स्थिति को लेकर सरकार से गंभीरता से पुनर्समीक्षा करने और श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। पटवारी ने कहा कि शिक्षा का मुद्दा राजनीति से ऊपर है और प्रदेश के बच्चों एवं युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिक्षा व्यवस्था पर स्वतंत्र संवाद शुरू करने और सुधार के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के साथ सकारात्मक सहयोग करना चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके आग्रह पर विचार नहीं किया गया तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में साइक्लोथॉन आयोजित करेगी, जिसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए जनजागरण करना होगा। पटवारी ने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहेगा तभी देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा। साथ ही उन्होंने महंगाई को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई।
Next Post
त्योहार वही… लेकिन खरीदारी का अंदाज बदला, भोपाल में ऑनलाइन शॉपिंग की ओर बढ़ा रुझान
Thu Aug 20 , 2026
भोपाल। त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और बाजार भी खरीदारी के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार ग्राहकों की पसंद में बदलाव देखने को मिल रहा है। बाजारों में अभी पहले के मुकाबले कम भीड़ नजर आ रही है। व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत में सामने आया कि […]

You May Like
-
1 year ago
दुकानों से सिगरेट बड्स उठाने की पहल बंद