आयरन की ज्यादा गोलियां खाने पर 4 छात्र बीमार

शिवपुरी: जिले की करैरा तहसील के छितीपुर गांव स्थित शासकीय हाईस्कूल में आयरन की गोलियां वितरित किए जाने के बाद चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें तीन छात्राएं और एक छात्र शामिल थे। तबीयत बिगड़ने पर सभी बच्चों को तत्काल उपचार के लिए करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल, सभी बच्चों की हालत स्थिर और स्वस्थ बताई जा रही है।
स्कूल में विद्यार्थियों को आयरन की एक-एक गोली दी गई थी।

गोली खाने के कुछ देर बाद चार बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें होने लगीं, जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इस घटना ने स्कूल में आयरन की गोलियों के वितरण और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्कूल के प्राचार्य जगत राय ने जानकारी दी कि प्रत्येक बच्चे को आयरन की एक-एक गोली ही दी गई थी। उनके मुताबिक, संभवतः कुछ बच्चों ने आपस में गोलियां लेकर निर्धारित मात्रा से अधिक सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी। बच्चों द्वारा खाई गई गोलियों की वास्तविक संख्या और तबीयत बिगड़ने का सटीक कारण चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Next Post

शिवपुरी के किसान से 317 क्रेट टमाटर खरीदने के बाद नहीं दिए 2.62 लाख

Thu Aug 20 , 2026
शिवपुरी: पुलिस ने टमाटर के पैसे नहीं देने के मामले में उप्र निवासी एक व्यापारी करन कुमार को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। व्यापारी पर शिवपुरी के किसान विनोद रावत से 317 क्रेट टमाटर खरीदने के बाद 2 लाख 62 हजार 70 रुपए नहीं देने का आरोप है। […]

You May Like