विजयपुर उपचुनाव मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, एसएलपी की तैयारी में जुटे मल्होत्रा

ग्वालियर: विजयपुर विधानसभा उपचुनाव मामले में हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के फैसले के बाद अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। विधायक मुकेश मल्होत्रा फैसले को चुनौती देने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं और विशेष अनुमति याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व मंत्री रामनिवास रावत भी केविएट दाखिल करने की तैयारी में दिल्ली पहुंचे हैं।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा भी हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कह चुके हैं।

उधर रामनिवास रावत केविएट दाखिल करेंगे, ताकि यदि मल्होत्रा की ओर से अपील की जाती है तो अदालत उनके पक्ष को सुने बिना कोई अंतरिम आदेश न दे। हाईकोर्ट ने विजयपुर उपचुनाव को लेकर दिए फैसले में मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित करते हुए रामनिवास रावत को निर्वाचित माना है।

Next Post

पश्चिम एशिया युद्ध के बीच रूस बना भारत का संकटमोचक, कच्चे तेल के आयात में 50% का भारी उछाल, समुद्री मार्ग बाधित होने से रसोई गैस की किल्लत बरकरार

Thu Mar 12 , 2026
नई दिल्ली | पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से आपूर्ति ठप होने के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए रूस का दामन मजबूती से थाम लिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, मार्च महीने में भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद में […]

You May Like