छात्राओं से अश्लील हरकतें करने पर शिक्षक सस्पेंड, प्राचार्य, वार्डन और गेस्ट टीचर को नोटिस

श्योपुर: श्योपुर के ढेंगदा में बने माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर में छात्राओं से अश्लील हरकते करने के मामले में प्रशासन ने एक शिक्षक को तुरंत सस्पेंड कर दिया है, जबकि अतिथि शिक्षक की सेवा खत्म करने का नोटिस दिया है। इसके अलावा लापरवाही बरतने पर प्राचार्य और हॉस्टल अधीक्षिका से भी जवाब मांगा गया है।
स्कूल की छात्राएं कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस पहुंची थीं। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को आवेदन देकर दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए थे। छात्राओं का कहना था कि उन्होंने इसकी शिकायत पहले प्राचार्य और अधीक्षिका से की थी, लेकिन उन्होंने मामले को दबा दिया और बड़े अफसरों को इसकी खबर तक नहीं दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने चार लोगों की जांच टीम बनाई थी। जांच रिपोर्ट सामने आते ही प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए शिक्षक वर्ग-2 पंकज मथुरिया को सस्पेंड कर दिया। वहीं अतिथि शिक्षक कल्याण सिंह जाटव को 3 दिन में सेवा समाप्ति का नोटिस थमा दिया गया है।
छात्राओं की शिकायत छुपाने के आरोप में प्राचार्य कामिनी पाठक और हॉस्टल अधीक्षिका संतोष गौतम से भी तीन दिनों में जवाब मांगा गया है। दूसरी तरफ, छात्राओं के समर्थन में उतरे आदिवासी संगठनों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

ड्यूटी टाइम मे पबजी खेलने वाले 2 जूनियर डॉक्टर सस्पैंड, लापरवाही से मरीज की मौत हुई थी

Wed Aug 19 , 2026
शिवपुरी:शिवपुरी मेडिकल कॉलेज मे पदस्थ 2 जूनियर डॉक्टरो पर ड्यूटी के समय पवजी खेलने का आरेाप लगा था। मामला एक मरीज के मौत से जुडा है, मृतक के बेटे ने अपने पिता की मौत हो जाने के बाद एक वीडियो सोशल पर वायरल कर दिया था कि मेरे पिता के […]

You May Like