टाटा स्टील के टीएमआईएलएल की 23 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद प्रस्ताव को सीसीआई की मंजूरी

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (टीएमआईएलएल) की 23 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के टाटा स्टील के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी।

सीसीआई ने मंगलवार को बताया कि टीएमआईएलएल में टाटा स्टील की 51 प्रतिशत, आईक्यू मारट्रेड की 23 प्रतिशत और एनवाईके यूरोप की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस अधिग्रहण सौदे के तहत टाटा स्टील आईक्यू मारट्रेड की पूरी 23 प्रतिशत हिस्सेदारी लेकर अपनी हिस्सेदारी 74 प्रतिशत कर लेगी।

टीएमआईएलएल की स्थापना टाटा स्टील की लॉजिस्टिक्स और कार्गो परिवहन की जरूरतों को पूरा करने के लिए की गयी थी।

सीसीआई ने एक अन्य प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है जिसके तहत प्रूडेंशियल कोर्पोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड भारती लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की कुछ इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी। प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन एशिया में भारती लाइफ इंश्योरेंस के बीमा और परिसंपत्ति प्रबंधन कारोबार में होल्डिंग कंपनी के रूप में काम करती है। साथ ही वह बीमा कंपनी के एशिया और अफ्रीका कारोबार के लिए प्रबंधन और समर्थन देती है।

 

 

Next Post

चंद्रबाबू ने समुद्र में लापता मछुआरों की तलाश में खोज अभियान तेज करने के दिये निर्देश

Tue Aug 18 , 2026
विजयवाड़ा, 18 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने समुद्र में लापता हुए आठ मछुआरों की तलाश के लिए अधिकारियों को बचाव अभियान तेज करने और सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करने के मंगलवार को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने आज समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया […]

You May Like