
छिंदवाड़ा। कुडीपुरा थाना क्षेत्र के सिवनीप्राण मोती के रहने वाले युवक ने बीते दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि वह तीन चार दिनों से परेषान चल रहा था। जानकारी अनुसार नटवर पिता सुगन जोषी उम्र 42 साल सिवनीप्राण मोती का रहने वाला है। सोमवार की दोपहर उसके परिजन बाहर गए हुए थे। इस दौरान वह घर में अकेला था। देर शाम उसके परिजन घर लौटे। जैसे वह कमरे में पहुंचे। उसे फांसी पर लटका देख दंग रह गए। उसकी पत्नी की चीख पुकार आस-पड़ौस के लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर सुरक्षित मरच्ुयरी में रखवाया। पुलिस ने दूसरे दिन पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
