फल व्यापारी के साथ मारपीट, ऑटो का कांच और इलेक्ट्रॉनिक कांटा फोड़ा

इंदौर: तिलक नगर थाना क्षेत्र में कृषि कॉलेज रोड पर लोडिंग ऑटो पर फल व्यवस्थित कर रहे एक व्यापारी से बदमाशों ने बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी पर हमला बोल दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की. इतना ही नहीं, बदमाशों ने ऑटो का कांच तोड़ दिया और फल तौलने का इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी चकनाचूर कर दिया.

मदीना गेट आजाद नगर निवासी फरियादी जब्बार पिता मोहम्मद फरीद शेख की शिकायत पर कन्नू निवासी रमा बाई नगर व अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह कृषि कॉलेज रोड पर अपने लोडिंग ऑटो नम्बर एमपी 09 एसए 3625 पर फल जमा रहा था. इसी दौरान आरोपी कन्नू अपने अन्य साथियों के साथ वहां आ धमका और गालियां देने लगा.

जब पीड़ित ने गालियां देने से मना किया और विरोध जताया, तो कन्नू, रोशन के भाई और उनके अन्य साथियों ने मिलकर जब्बार पर हमला कर दिया और लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद बदमाशों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए पीड़ित के लोडिंग ऑटो के कांच फोड़ दिए और फल तोलने वाले इलेक्ट्रॉनिक तराजू में भी तोड़फोड़ कर दी. चीख-पुकार सुनकर लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले.

Next Post

नागपंचमी के अवसर पर शिवालयो व नाग मंदिरों पर भीड

Mon Aug 17 , 2026
ॐकारेश्वर : श्रावण मास के तृतीय सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर शिवालयो व नाग मंदिरों पर प्रातः से ही पूजन के लिये भक्तों की भीड लगी रही ॐकारेश्वर मंदिर मे स्थित नागदेवता कि बाम्बी के पट दर्शन हेतु वर्ष मे एक बार नागपंचमी पर खोली जाती है माध्यान्ह भोग […]

You May Like

मनोरंजन