कॉंग्रेस ने पैदल मार्च निकाला, गांधी जी की प्रतिमा पर सत्याग्रह

जबलपुर। उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में भाजपा समर्थित संगठनों द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान को ठेस पहुंचाने के विरोध में कॉंग्रेस कमेटी जबलपुर शहर ग्रामीण ने सेंकड़ों कांग्रेस जनों के साथ घंटाघर से पैदल मार्च निकालकर, गांधी जी की प्रतिमा स्थल टाउन हॉल पहुंच कर सत्याग्रह कर रघुपति राघव राजा राम की धुन की।

कॉंग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि भाजपा व उसके समर्थित संगठनों ने हमेशा दलित समाज का अपमान किया है, उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा एक जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा समर्थित संगठनों द्वारा उस स्थान का गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया। एक दलित नेता की उपस्थिति के बाद शुद्धिकरण आखिर अपवित्र क्या हुआ था वह मंच या भाजपा की वह मानसिकता, जो आज भी किसी दलित को सिर ऊंचा करके खड़े होते, सम्मान पाते और अपनी सत्ता को चुनौती देते हुए बर्दाश्त नहीं कर सकती। इस अवसर पर ग्रामीण कॉंग्रेस के अध्यक्ष संजय यादव,पूर्व मंत्री, विधायक लखन घनघोरिया, लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, सम्मति सैनी, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, मधु चौधरी, झल्ले लाल जैन, सतीश तिवारी, राजेश तिवारी, रितेश गुप्ता, सराबजीत सिंह रील, मनीष चंसोरिया,अतुल बाजपेयी, अयोध्या तिवारी के साथ सेंकड़ों काँग्रेस जन उपस्थित थे।

Next Post

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कई जगहों पर बम धमाके की धमकी मिली, सतर्क हुईं सुरक्षा एजेंसियां

Fri Aug 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राजधानी में कई जगहों पर बम की धमकी वाले ईमेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गयी हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय , इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए ) के टर्मिनल तीन और कई सरकारी दफ्तरों को शुक्रवार को […]

You May Like