देश भक्ति के रंग में डूबी संस्कारधानी: पुलिस लाइन पर गूंजा जय हिंद, फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा गजब का उत्साह


जबलपुर: भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से आज सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड गूंज उठा। दरअसल देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की फाइनल और फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर देशभक्ति का ऐसा माहौल बना कि वहां हर आंख गर्व से चमक उठीं। सुरक्षा बलों के कदमों की थाप और बैंड की सुरीली धुन ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में सरोबार कर दिया।

अपर कलेक्टर रविशंकर राय ने मुख्य अतिथि के रूप में मंच संभाला। उन्होंने गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा ग्राउंड जन-गण-मन के सुरों से सराबोर हो गया। इसके बाद, खुले वाहन में सवार होकर मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस और सुरक्षा बलों की विभिन्न टुकड़ियों ने जब कड़े अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए मार्च पास्ट निकाला और मंच को सलामी दी, तो नजारा देखते ही बन रहा था।
स्कूली बच्चों की प्रस्तुति: बिखरे राष्ट्रभक्ति के अनूठे रंग
समारोह की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब सामने आई जब स्कूली बच्चों ने मैदान संभाला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे सैकड़ों बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर अपनी अनूठी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं बच्चों के चेहरे की मुस्कान और उनके उत्साह ने रिहर्सल देखने आए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस रिहर्सल ने साफ कर दिया है कि 15 अगस्त का मुख्य कार्यक्रम बेहद भव्य और ऐतिहासिक होने जा रहा है।
कलेक्टर, एसपी, निगमायुक्त डटे रहे
15 अगस्त के भव्य आयोजन में कोई भी चूक न हो, इसके लिए जिले के अधिकारी खुद सुबह से ही ग्राउंड पर डटे नजर आए। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी संपत उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार मंच के सामने डटे रहे। अधिकारियों ने रिहर्सल के एक-एक सेकंड की बारीकी से जांच की। सुरक्षा घेरे से लेकर साउंड सिस्टम, वीआईपी सिटिंग अरेंजमेंट और आम जनता की सहूलियत के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए।
मंत्री सिंह ध्वजारोहण करेंगे –
देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालय जबलपुर में पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड पर आयोजित जिले के मुख्य समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे।

Next Post

घरेलू विवाद में पत्नी को बेरहमी से पीटा, बचाने आए बेटे को भी दी जान से मारने की धमकी

Thu Aug 13 , 2026
इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक नशड़ी पति ने मामूली बात पर अपनी ही पत्नी की पिटाई कर दी। हद तो तब हो गई जब मां को बचाने पहुँचे मासूम बेटे को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और दोनों को जान से खत्म करने की सीधी धमकी दे डाली।पुलिस के अनुसार, […]

You May Like

मनोरंजन