बारीगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

बारीगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर परिषद बारीगढ़ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुंची, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया।

यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारे लगाए। वंदे मातरम्के जयघोष से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कलेक्टर मृणाल मीणा ने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।

यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष कुमारी आरती अहिरवार, उपाध्यक्ष दीप्ति चंद्रभान सिंह, सीएमओ अजय अग्निहोत्री, पार्षदगण, थाना प्रभारी, प्राचार्य संजय यादव सहित नगर परिषद के कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Next Post

छात्रों की शिकायत पर क्षेत्रवाद अधीक्षक निलंबित

Thu Aug 13 , 2026
छतरपुर। शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक-2, देरी रोड में रहने वाले छात्रों की शिकायत के बाद कलेक्टर मृणाल मीना ने छात्रावास अधीक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक आशीष कुमार शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छात्रों ने आवेदन देकर अधीक्षक पर अनुचित आचरण, अनुचित बातचीत और अनुचित […]

You May Like