
ग्वालियर, एक पेड़ माँ के नाम एवं अमृत हरित महाअभियान के तहत सोमवार को रामदास घाटी पार्क में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम के पार्क विभाग के अधिकारियों एवं एएमआई शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने वृहदस्तर पर पौधरोपण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद उद्यान निरीक्षक राजकुमार राजावत , अंकित परिहार और एएमआई शिशु मंदिर के स्कूली बच्चों ने पार्क परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर एएमआई स्कूल प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का स्वाभाविक विकास होता है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं पार्क टीम के सदस्यों को पर्यावरण सुरक्षा, पौधों की देखभाल और हरित धरोहर को सहेजने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
