इंदौर की विशिष्ट पहचान के लिए बनेगा मैसकॉट

इंदौर:नगर निगम द्वारा अब स्वच्छता के साथ साथ शहर की विरासत को नई पहचान देने के लिए शुभंकर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. उक्त प्रतियोगिता हेतु एक माह तक प्रतियोगियों से ऑनलाइन आवेदन बुलाए जा रहे हैं. इसके बाद शहर का शुभंकर का चयन किया जाएगा.

नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता और सुंदरता के बाद विशिष्ट पहचान के लिए विशेष शुभंकर (मैस्कॉट) प्रतियोगिता शुरू की गई है. इसके लिए कल से लेकर 6 सितंबर तक एक माह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को ऑनलाइन नगर निगम की गूगल साइट पर जाकर आवेदन करना होगा. प्रतियोगिता में मिली मैसकॉट (शुभंकर) डिजाइनों में से उत्कृष्ट, रचनात्मक एवं इंदौर की विशिष्ट पहचान को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने वाले डिजाइन का चयन किया जाएगा. प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी को आकर्षक उपहार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा. निगम प्रशासन ने शहरवासियों, विद्यार्थियों, युवाओं, कलाकारों, डिजाइनरों तथा रचनात्मक प्रतिभाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग ले। साथ ही अपनी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मकता के माध्यम से ‘स्वच्छ इंदौरस्मार्ट इंदौर’ की पहचान को एक नया चेहरा देने में अपना योगदान दें. प्रतिभागी अपने शुभंकर की डिजाइन नगर निगम द्वारा उपलब्ध ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से 6 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

डिजाइन आमंत्रित किए जा रहे
स्वास्थ्य प्रभारी अश्विन शुक्ल ने बताया कि महापौर एवं आयुक्त के निर्देशन में नगर निगम द्वारा स्वच्छ इंदौर एवं स्मार्ट इंदौर की पहचान को एक विशिष्ट और रचनात्मक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से इंदौरी मैसकॉट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सांस्कृतिक विरासत के साथ इंदौर की विशिष्ट पहचान को एक आकर्षक एवं यादगार शुभंकर (मैसकॉट ) द्वारा प्रदर्शित करने के लिए नगर निगम द्वारा शहरवासियों एवं रचनात्मक प्रतिभाओं से मैसकॉट डिजाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

Next Post

कलेक्टर ने निर्माणाधीन अस्पताल भवन का किया निरीक्षण

Sun Aug 9 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के और जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने श्यामपुर में निर्माणाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण किया जाए. निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित […]

You May Like