
पांढुरना, ग्राम गुजरखेडी में गांजे की खेती करने की मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस द्वारा किसान के खेत में दबिश देकर 56 गांजे के पौधों से लगभग 25 किलो गांजा जब्त कर किसान के पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
नगरीय सीमा से लगे ग्राम गुजरखेडी निवासी किसान मनोहर पाटिल द्वारा इसके खेत में अन्य कृषि उपज के बीच गांजे की खेती भी किए जाने की मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस द्वारा इस उक्त किसान के खेत में दी गई दबिश में 56 नगर हर भरे गांजे के पौधे जब्त किया,जिसका वजन 24.786 किलो रहा। पुलिस द्वारा उक्त किसान के पुत्र विकास पिता मनोहर पाटिल 21 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रहीं है।
