पति के ब्रेन डेड होने पर पत्नी ने लिया अंगदान का संकल्प

शुजालपुर, सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल शुजालपुर निवासी पंचायत सचिव कैलाश नारायण पाठक 55 वर्ष के ब्रेन डेड घोषित होने के बाद उनके परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अंगदान का निर्णय लिया. कैलाश के अंगदान से एक मरीज को किडनी और दो जरूरतमंदों को नेत्रदान का लाभ मिलेगा.

4 अगस्त को आगर मालवा जिले के डग-बड़ौद मार्ग पर खंडवास गांव के पास कैलाश की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें उज्जैन ले जाया गया. हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन इंदौर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां 7 अगस्त को उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया गया.

पत्नी ने भी जताई अंगदान की इच्छा…

ब्रेन डेड की सूचना के बाद इंदौर के मुस्कान ग्रुप सदस्यों ने परिजन की काउंसलिंग की. परिवार की सहमति के बाद पत्नी मनोरमा पाठक ने स्वयं भी जीवन के बाद अंगदान करने की इच्छा जताई और पहले अपना अंगदान संकल्प पत्र भरा. इसके बाद उन्होंने पति कैलाश के अंगदान के लिए भी सहमति दी. परिवार की ओर से बड़ी बेटी प्रतिमा, छोटी बेटी डॉ. पूजा पाठक और बेटे शुभम ने भी अंगदान के निर्णय पर सहमति जताई. परिवार के इस फैसले से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन और रोशनी मिलने की उम्मीद है.

Next Post

नागद्वारी जा रहे श्रद्धालु की दर्दनाक मौत

Sat Aug 8 , 2026
छिंदवाड़ा। नागपुर से नागद्वारी दर्शन के लिए निकले एक श्रद्धालु की शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे सिमरिया मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब श्रद्धालु वाहन से उतरकर सड़क पार कर बाथरूम के लिए गए थे। वापस लौटते समय तेज रफ्तार ट्राले […]

You May Like