11 वर्षीय बालक की सांप काटने से मौत

उज्जैन। लकडिय़ां उठाने गए 11 साल के बच्चे को गुरुवार सुबह सांप ने काट लिया। परिवार उसे अस्पताल लेकर आता उससे पहले ही बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम कंडारिया में पारदी समाज का डेरा बना हुआ है। यहां रहने वाला भारत पारदी महाकाल मंदिर क्षेत्र में माला कंठी की दुकान लगता है। उसका इकलौता पुत्र तिरंगा 11 साल सुबह घर के बाहर खाना बनाने के लिए लकडिय़ां उठाने गया था। जहां जहरीला सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर ने परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। सांप लकडिय़ों में छुप गया। बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। बारिश के दिनों में सांप निकालने की घटनाएं काफी बढ़ गई है। पूर्व में भी कुछ लोगों की सर्पदंश से जान जा चुकी है। अधिकांश घटना ग्रामीण क्षेत्र में होना सामने आ रहा है।

Next Post

8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, 7 घंटे में पकड़ा गया आरोपी 

Thu Aug 6 , 2026
नरसिंहपुर। थाना गोटेगांव क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 8 वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। […]

You May Like