जबलपुर। खितौला थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 31 लाख 65 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, चोरी के पैसों से खरीदी गई दो कारें और 54 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस अब रिमांड पर लेकर उनसे अन्य चोरी की घटनाओं और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
