
सिंगरौली । जिले में संचालित पेट्रोल एवं डीजल पंपों पर उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण ईंधन और सही माप सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत सरकार के निर्देश पर जिले के सभी पेट्रोल एवं डीजल पंपों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए अनुविभाग स्तरीय विशेष जांच दल गठित किए गए हैं। अभियान का उद्देश्य मोटर स्पिरिट पेट्रोल एवं हाई स्पीड डीजल में संभावित मिलावट, घटतौली तथा अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है।
