विवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पति ने दर्ज कराया अपहरण का मामला

ग्वालियर: बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के किशनबाग से एक विवाहिता के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पति ने अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार किशनबाग निवासी नौशाद खान (36) ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पत्नी रिहाना 1 अगस्त को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

बहोड़ापुर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला के मोबाइल कॉल डिटेल, परिचितों तथा अन्य संभावित ठिकानों की जांच कर रही है।

Next Post

शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म, अब युवती ने दर्ज कराया केस

Wed Aug 5 , 2026
ग्वालियर: शादी का सपना दिखाकर एक युवती का लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला झांसी रोड थाना पहुंचा है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने विवाह का भरोसा दिलाकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए, लेकिन जब शादी की बात आई तो साफ इनकार कर दिया। इसके […]

You May Like