सब इंजीनियर और ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन रोकने के निर्देश

शाजापुर, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में गत दिवस समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई. कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान वर्ष 2024-25 की आंगनवाड़ी भवनों को आज दिनांक तक पूर्ण नहीं करने पर संबंधित सब इंजीनियरों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर वेतन रोकने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए. साथ ही उन्होंने वर्ष 2025-26 की अपूर्ण आंगनवाड़ी भवनों को अगस्त 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए.

कलेक्टर सुश्री बाफना ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है. यह अभियान 7 अगस्त से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक सप्ताह के पंचम दिवस अर्थात शुक्रवार को संचालित होगा. कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के तहत आगामी 7 अगस्त को शाजापुर जिले के अरनियाकलां में शिविर आयोजित किया जाएगा. उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुक्रम में अभियान के सुचारू एवं समय बद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए. कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने, मिशन अंकुर अंतर्गत कम प्रदर्शन करने वाली शालाओं के शिक्षकों एवं जनशिक्षकों पर कार्यवाही करने, विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की शत प्रतिशत समग्र आईडी, अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए. जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी को विद्यालयों में अभियान चलाकर संलग्न सभी वाहनों के फिटनेस, बीमा, ड्राइवरों के लायसेंस आदि की जांच करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने मिशन अंकुर अंतर्गत एफएलएन गतिविधियों के आंकलन के लिए आगामी 20 अगस्त को जिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने नगरपालिका शाजापुर सीएमओ को एबी रोड पर लगे खंबों की लाईट को चालू कराने, सभी नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के सीईओ को जिन व्यक्तियों की समग्र आईडी नहीं है, उनकी समग्र आईडी बनाने, गर्भवती माताओं की समग्र ईकेवायसी कराने एवं विशेष अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान के निर्देश दिये.

 

बड़ी ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं

 

कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को पीएम आवास योजना 2.0 अंतर्गत प्राप्त लक्ष्यों की पूर्ति कराने, रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम के लक्ष्यों की पूर्ति करने, जलकर, संपत्ति कर सहित अन्य करों की वसूली करने के निर्देश दिए. कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिए कि बड़ी ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं. साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे एवं अन्य सडक़ पर होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आवारा पशुओं के सिंग पर रेडियम पट्टी/स्टीकर लगवाने के निर्देश दिये.

Next Post

एलआईसी के ओएफएस के लिए पहले दिन मिली तीन गुना से ज्यादा बोली, पूरे 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

Tue Aug 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) सार्वजनिक जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) को पहले दिन मंगलवार को गैर-खुदरा निवेशकों से तीन गुना से ज्यादा बोली प्राप्त हुई। सरकार एलआईसी में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी (31,62,49,885 शेयर) बेचने के लिए ओएफएस लेकर आयी है। इसके […]

You May Like